फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Counting of votes today, political future of 10 candidates will be decided

Jhansi News: मतगणना आज, 10 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का होगा फैसला

Tue, 04 Jun 2024 04:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes today, political future of 10 candidates will be decided
झांसी में भोजला मंडी और ललितपुर में अमरपुर मंडी में गिने जाएंगे वोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी। झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभाओं में से तीन के वोटों की गिनती झांसी की भोजला मंडी और दो विधानसभाओं की ललितपुर की अमरपुर मंडी में होगी। इसके साथ ही इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे 10 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय हो जाएगा। सोमवार को प्रशासनिक अमला मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
मतगणना की शुरुआत सुबह आठ बजे से होगी, जबकि इससे पहले सुबह 7.30 बजे प्रत्याशियों व उनके चुनाव एजेंट की उपस्थिति में विधानसभावार स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। मतगणना की शुरुआत मतपत्रों से होगी। इसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। झांसी की भोजला मंडी में मऊरानीपुर विधानसभा के वोटों की गिनती 32 राउंड, झांसी की 29 व बबीना की 27 और ललितपुर की अमरपुर मंडी में ललितपुर विधानसभा के 27 व महरौनी के वोट 26 राउंड में गिने जाएंगे। मतगणना का पहला रुझान सुबह 9.30 बजे तक आ जाएगा, जबकि दोपहर दो बजे चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके साथ ही तय हो जाएगा इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे 10 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य।
विज्ञापन

सोमवार को देर शाम तक प्रशासनिक अमला मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। संसदीय क्षेत्र के दोनों मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना स्थल पर केवल पासधारकों को ही प्रवेश मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
इन प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
- अनुराग शर्मा, भारतीय जनता पार्टी
- प्रदीप जैन आदित्य, कांग्रेस
- रवि प्रकाश, बहुजन समाज पार्टी
- चंदन सिंह, अपना दल (कमेरावादी)
- इं. दीपक कुमार वर्मा, अल हिंद पार्टी
- इंद्र सिंह, निर्दलीय
- गनेशराम, निर्दलीय
- धर्मेंद्र प्रताप, निर्दलीय
- रमेश, निर्दलीय
- लखनलाल, निर्दलीय
000000
2257 ईवीएम से निकलेंगे वोट
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में बनाए गए 2257 बूथों पर वोट डाले गए थे। बबीना में 370, झांसी नगर में 395, मऊरानीपुर में 436, ललितपुर में 538 और महरौनी विधानसभा में 518 बूथों पर मतदान हुआ था। सभी बूथों पर एक-एक ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था। यह सभी ईवीएम ही चुनाव में किस्मत आजमा रहे 10 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed