{"_id":"5951502d4f1c1b805b8b45bd","slug":"counseling-till-3-30-lakh-rank-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.30 लाख रैंक तक की काउंसलिंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.30 लाख रैंक तक की काउंसलिंग आज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
bu, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को 3,10,001 से 3,30,000 रैंक तक के छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग होगी। ईद की छुट्टी के कारण सोमवार को काउंसलिंग नहीं हो सकी थी।
पांच चरणों की काउंसलिंग खत्म होने के बाद 24 जून से छठवें चरण की शुरूआत हो गई। सोमवार को 3,10,001 से 3,30,000 रैंक तक के विद्यार्थियों की काउंसलिंग तय थी लेकिन ईद का त्योहार पड़ जाने के कारण यह टल गई। अब मंगलवार को इस रैंक के विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। काउंसलिंग कराने के बाद छात्रों के पास 29 जून तक कॉलेज की च्वाइस भरने का मौका होगा। काउंसलिंग की आयोजक लखनऊ यूनिवर्सिटी द्वारा 30 जून को इन्हें कॉलेज का आवंटन कर दिया जाएग।
एजेंटों से रहें सतर्क
काउंसलिंग के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज एजेंटों के जाल से बचकर रहना होगा। काउंसलिंग केंद्र के पास किसी भी व्यक्ति की अपनी गोपनीय जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, ड्राफ्ट नंबर, जन्मतिथि न बताएं। इसके अलावा न ही दस्तावेजों की फाइल खोलकर देखें, जिसमें इनसे संबंधित जानकारियां हों। इसके अलावा बीयू के पास स्थित इंटरनेट कैफे में जाकर भी कॉलेज की च्वाइस न भरें नहीं तो फर्जीवाड़े का शिकार हो सकते हैं।