फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Counseling for UG-PG professional courses will be intensified today

Jhansi News: यूजी-पीजी प्रोफेशनल कोर्स की काउंसलिंग आज होगी तेज

Fri, 09 Aug 2024 04:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Counseling for UG-PG professional courses will be intensified today
काउंसलिंग के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी 90 विद्यार्थी हुए शामिल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) के कैंपस तथा संबद्ध कॉलेजों के प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला की काउंसलिंग के दूसरे दिन यानी बृहस्पतिवार को भी करीब 90 विद्यार्थी शामिल हुए। विवि प्रशासन का कहना है शुक्रवार व शनिवार की काउंसलिंग में सर्वाधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
बीयू ने यूजी-पीजी के प्रोफेशनल कोर्स की काउंसलिंग बुधवार से शुरू की है, जो 10 अगस्त तक चलेगी। इसमें प्रवेश परीक्षा की 31 जुलाई को जारी मेरिट लिस्ट में शामिल करीब छह हजार छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। ऑनलाइन होने वाली काउंसलिंग में बुधवार को पहले दिन करीब 100 और बृहस्पतिवार को करीब 90 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन

विवि के जानकारों का कहना है कि काउंसलिंग की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। इसलिए शुक्रवार से काउंसलिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या काफी बढ़ जाएगी। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन काउंसलिंग चल रही है, जिसमें शुक्रवार से तेजी आने की काफी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




16 अगस्त से नियमित शुरू होगी पढ़ाई
बीयू के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया 14 अगस्त तक सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करवा दी जाएगी। 16 अगस्त से हर पाठ्यक्रम की पढ़ाई नियमित रूप से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि विषम सेमेस्टर (प्रथम, तृतीय व पांचवें) की परीक्षाएं शासन की तरफ से भेजे गए शैक्षणिक कार्यक्रम के अनुसार नवंबर में शुरू करवा दी जाएगी। इसलिए कैंपस के विभागाध्यक्ष व निदेशक और संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को परीक्षा से पहले 90 दिन की पढ़ाई पूरी करने के लिए कहा गया है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कक्षाएं लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed