फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Counseling for polytechnic admission from 27 June

Jhansi News: पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए काउंसलिंग 27 जून से

Wed, 25 Jun 2025 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Counseling for polytechnic admission from 27 June

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पॉलिटेक्निक संस्थानों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। निजी एवं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश काउंसलिंग 27 जून से 14 अगस्त तक पांच चरणों में आयोजित की जाएगी।
क्षेत्रीय कार्यालय प्राविधिक शिक्षा संयुक्त निदेशक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय, निजी, अनुदानित एवं पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप की पॉलिटेक्निक संस्थाओं में इंजीनियरिंग, फार्मेसी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की सूचना अभ्यर्थियों को दूरभाष के माध्यम से दी जाएगी। पांच चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रथम चरण 27 जून से दो जुलाई तक होगा। इसमें अभ्यर्थी चॉइस लॉक कर सीट अलॉट कर सकते हैं।
विज्ञापन

द्वितीय चरण में अभ्यर्थी सीट को फ्रिज या फ्लोट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों की प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थियों को सीट अलॉट की जाएगी। काउंसलिंग का शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी जनपद में दो राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं। इनमें राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, दो निजी एवं 12 फार्मेसी कॉलेज हैं। प्रवेश के लिए सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed