फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Councilor's husband crushed by speeding car, dies

Jhansi News: तेज रफ्तार कार ने पार्षद के पति को रौंदा, मौत

Mon, 29 Jan 2024 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Councilor's husband crushed by speeding car, dies
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद थाना इलाके में एक कार ने मध्य प्रदेश के छतरपुर की पार्षद के पति को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

छतरपुर की चौबे कॉलोनी निवासी महेंद्र शर्मा (38) की पत्नी शिखा शर्मा वार्ड नंबर 23 से पार्षद हैं। महेंद्र की भतीजी को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। इस पर परिजनों ने भतीजी को मेडिकल रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। महेंद्र के साले अंजनी कुमार ने बताया कि शनिवार रात तकरीबन पौने एक बजे महेंद्र अस्पताल के बाहर आए और अपनी कार साइड में पार्क करके वापस अस्पताल के अंदर जा रहे थे। इसी दरम्यान तेज रफ्तार में एक कार आई और महेंद्र को रौंदते हुए आगे जाकर क्रेन से टकराकर पलट गई। हादसे में महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। साले अंजनी कुमार ने बताया कि कार में चार युवक सवार थे और वे नशे में धुत थे। कार में शराब की बोतल पड़ी मिली थी। इससे ऐसा लग रहा है कि कार सवार शराब पार्टी कर रहे थे। कार की स्पीड भी बहुत तेज थी। हादसे के बाद ड्राइवर ने तीन लोगों को भगा दिया और ड्राइवर कार में ही बैठा रहा। कार के एयर बैग खुलने से युवक बच गए। हादसे की सूचना मिलने पर रविवार सुबह काफी संख्या में लोग मोर्चरी पहुंच गए। दोपहर को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की आठ साले की बेटी और चार साल का बेटा है। हादसे के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

इस मामले में नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed