फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Council schools equipped with tap water will be verified

Jhansi News: नल जल से लैस किए परिषदीय विद्यालयों का होगा सत्यापन

Fri, 16 May 2025 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Council schools equipped with tap water will be verified
- शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घरों में नल कनेक्शन देने के साथ साथ जिले के परिषदीय विद्यालयों को भी अच्छादित किया गया है। अब शिक्षा विभाग नल जल से अच्छादित इन विद्यालयों का सत्यापन कराएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय है। इनमें करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। परिषदीय विद्यालयोें को भी शुद्ध पेयजल मिल सके, इसके लिए कुछ विद्यालयों को जल नल से अच्छादित करते हुए नल कनेक्शन दिए गए हैं। अब शिक्षा विभाग नल जल से आच्छादित इन विद्यालयों का सत्यापन कराएगा। जिसमें यह आंकड़ा जुटाया जाएगा कि जल जीवन मिशन में जनपद के कितने विद्यालयों में नलों का कनेक्शन दिया गया है। विभाग ने सत्यापन करने की तैयारी शुरू कर दी है। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि नल जल से लैस विद्यालयों का सत्यापन कराया जाना है। इसके निर्देश विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को दे दिए गए है और जल्द से जल्द सत्यापन की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed