फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Could not start parking , traffic jams

शुरू नहीं हो सकी पार्किंग, ट्रैफिक जाम

Fri, 08 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
 Could not start parking , traffic jams
parking, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। सरकारी मशीनरी की ढिलाई की वजह से अभी तक शहर में चिह्नित पार्किंग स्थल चालू नहीं हो सके हैं। इस वजह से सड़क पर बेतरतीब वाहनों के खड़े होने की वजह से जाम लगने की समस्या बरकरार है। 
विज्ञापन


शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जिला पुलिस और नगर निगम प्रशासन ने संयुक्त रूप से अप्रैल में निरीक्षण किया था। इसके तहत 14 स्थानों को पार्किंग स्थल के रूप में चिह्नित किया गया था ताकि अस्त व्यस्त ट्रैफिक दुरुस्त हो सके। जेल चौराहा, इलाइट चौराहा पर ग्वालियर रोड के दोनों तरफ, जीवन शाह गोल तिराहा के पास, रानी लक्ष्मीबाई पार्क के गेट नंबर एक, दो व तीन, मिनर्वा टाकीज की पट्टी, रानी महल, बस स्टैंड,  नवीन मंडी, मऊरानीपुर तिराहा, मेडिकल कालेज के सामने, जीवनशाह - बीकेडी रोड, कुंज बिहारी मंदिर के सामने, सीएमओ कार्यालय - बीकेडी कालेज के बीच और खंडेराव गेट पर एलवीएम की पट्टी को स्टैंड व पार्किंग के लिए चुना गया था।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों ने एक सप्ताह में चुने स्थानों पर लाइन खिंचवाने और बोर्ड लगवाने की कही थी। तय हुआ था कि पार्किंग का ठेका उठाया जाएगा  ताकि वाहनों की समुचित देखभाल हो सके।  दो माह गुजरने के बाद भी पार्किंग शुरू नहीं हुई। जून  में इस हालात को देखकर एसएसपी मनोज तिवारी ने यातायात प्रभारी सुभाष यादव को चिह्नित स्थानों पर अपने स्तर से पार्किंग व स्टैंडों को चालू कराने के भी आदेश दिए थे, जिनका भी पालन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष यादव का कहना है कि अभी जीवनशाह चौराहा और जेल चौराहा पर पार्किंग शुरू करवा दी है और शीघ्र ही अन्य जगहों पर भी व्यवस्था हो जाएगी। इसके लिए नगर निगम से भी संपर्क किया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह का कहना है कि पार्किंग के लिए पर्याप्त टेंडर नहीं आए थे। इस कारण विलंब हो रहा है। अब दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। शीघ्र ही पार्किंग चालू होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed