{"_id":"6772ebe8984a6ad08d0918a4","slug":"could-not-give-final-purchase-data-even-after-11-days-of-closure-of-purchasing-center-jhansi-news-c-131-1-ltp1005-126723-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: क्रय केंद्र बंद होने के 11 दिन बाद भी नहीं दे सके अंतिम खरीद का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: क्रय केंद्र बंद होने के 11 दिन बाद भी नहीं दे सके अंतिम खरीद का आंकड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में उत्पादन से अधिक मूंगफली की आवक और खरीद होने के चलते जिलाधिकारी ने 19 दिसंबर को सभी क्रय केंद्रों को बंद करा दिया था लेकिन जो क्रय केंद्रों पर पहुंचे किसानों की मूंगफली की तुलाई कराकर प्रशासन ने क्रय केंद्रों पर सुरक्षित रखवा दी थी। इसके बाद अबतक क्रय केंद्रों द्वारा मूंगफली की खरीद का अंतिम आंकड़ा नहीं दिया जा सका है।
जनपद में मूंगफली खरीद के लिए एक नवंबर से क्रय केंद्र खोले जाने थे, लेकिन आईडी न मिलने की वजह से 19 नवंबर से क्रय केंद्र खुल सके। एक माह भी क्रय केंद्रों का संचालन नहीं हो सका। जिले की गल्ला मंडियों में आवक अधिक होने और क्रय केंद्रों पर हुई खरीद फसल उत्पादकता से अधिक होने पर जिलाधिकारी ने 19 नवंबर को क्रय केंद्र बंद करा दिए थे। हालांकि 19 नवंबर तक यानि केंद्र बंद होने के दिन तक जो किसान वहां मूंगफली लेकर पहुंच गए थे, उन किसानों की बाद में तुलाई करवाकर मूंगफली को क्रय केंद्रों पर ही सुरक्षित रखवा दिया गया था, लेकिन क्रय केंद्र बंद होने से अब तक आईडी नहीं आ सकी है। जिससे उस मूंगफली का निस्तारण नहीं हो सका है। वहीं, क्रय केंद्र बंद होने के 11 दिन बाद भी अबतक क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा मूंगफली खरीद का अंतिम आंकड़ा नहीं दे सके हैं। ऐसे में क्रय केंद्रों पर खरीद का जो आंकड़ा अबतक दिया गया है, वह अंतिम नहीं होगा। बल्कि यह आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। जबकि प्रशासन को क्रय केंद्रों पर 19 दिसंबर तक खरीद का जो आंकड़ा दिया गया है, वह 4454.91 मीट्रिक टन खरीदकर बताया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिले में 19 दिसंबर को मूंगफली क्रय केंद्र बंद कर दिए गए थे, लेकिन क्रय केंद्रों के बंद होने तक जो किसान पहले से केंद्रों पर पहुंच गए थे, उनकी मूंगफली भी क्रय केंद्रों पर तुलाई कर सुरक्षित रखवाई गई है। यदि इस मूंगफली की भी आईडी खुलने पर खरीद होती है, तो इसे भी पहले की खरीद में शामिल किया जाएगा। इसके चलते अब तक क्रय केंद्रों से अंतिम खरीद का आंकड़ा आना शेष है।
विज्ञापन
-अर्विन मिहिर सिंह, एआर, कोऑपरेटिव