फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corporation will give land, JDA will build bus stand on PPP model

Jhansi News: निगम देगा जमीन, जेडीए पीपीपी मॉडल पर बनाएगा बस स्टैंड

Sat, 31 Aug 2024 05:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Corporation will give land, JDA will build bus stand on PPP model
- नगर निगम प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू की, गरियागांव में नहीं दिखी संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर में बस स्टैंड बनाने की कवायद फिर से शुरू कर दी गई है। नगर निगम और झांसी विकास प्राधिकरण मिलकर इसके निर्माण की जो योजना बना रहा है, उसके तहत निगम प्रशासन जमीन देगा और जेडीए पीपीपी मॉडल पर बस स्टैंड बनाकर देगा। इसके लिए जमीन की खोज भी शुरू हो गई है।
झांसी में बस स्टैंड बनाने के लिए लंबे समय से कोशिश की जा रही है। कोछाभांवर में बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। हालांकि, अब तक इसे मंजूरी नहीं मिल सकी है। अब नगर निगम बस स्टैंड के लिए एक और स्थान की खोज में जुट गया है।
विज्ञापन

गरियागांव में श्मशान घाट के पास नगर निगम की करीब 10 एकड़ जमीन है। शुक्रवार को सांसद अनुराग शर्मा और नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने इस जगह का निरीक्षण किया। यह स्थान बसों के आवागमन के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया। ऐसे में नगर निगम प्रशासन अब दूसरे स्थानों की खोज में भी जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

छह से सात एकड़ जगह चाहिए
बस स्टैंड के लिए छह से सात एकड़ जगह की जरूरत है। बताया गया कि नगर निगम जगह तय कर देगा। उसके बाद प्रस्ताव सदन की बैठक में रखा जाएगा। मंजूरी मिलते ही जेडीए पीपीपी मॉडल पर बस स्टैंड बनाने का काम शुरू कर देगा।


वर्जन..
निरीक्षण के दौरान गरियागांव में बस स्टैंड बनाने के लिए जगह उपयुक्त नहीं मिली है। स्टाफ से बस स्टैंड के लिए उपयुक्त अन्य स्थानों की भी जानकारी मांगी गई है। जगह फाइनल होने के बाद प्रस्ताव को सदन की बैठक में रखा जाएगा। - सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed