फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corporation started preparations to come first in cleanliness survey

Jhansi News: स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने की निगम ने शुरू की तैयारी

Mon, 30 Sep 2024 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Corporation started preparations to come first in cleanliness survey
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की चौथी तिमाही अक्तूबर से आरंभ होने जा रही है। इसमें अच्छे प्रदर्शन के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी। इस दफा महानगरवासियों के सामने देश के पहले 50 शहरों में शामिल होने की चुनौती है। दिसंबर तक सर्वेक्षण पूरा हो जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण कराता है। साफ-सफाई के आधार पर शहर की पूरे देश में रैकिंग तय होती है। पिछले साल झांसी को देश में 96वां जबकि प्रदेश में 14वां स्थान हासिल हुआ था। इस दफा निगम अफसरों के सामने रैकिंग सुधारने की चुनौती है। स्वच्छता सर्वेक्षण के तीन चरण पूरे हो चुके जबकि अगले माह से सबसे अहम फील्ड मूल्यांकन आरंभ होगा।
विज्ञापन


निगम अफसरों के मुताबिक, इस दफा स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए ट्रिपलआर थीम (रिड्यूज, रियूज, रिसाइकिल एवं बैकलेन) तय हुई है। इसमें पहली दफा बैकलेन (घर के पीछे गली) को शामिल किया गया। इसके तहत घर से बाहर कूड़ा फेकने की प्रवृत्ति पर रोकथाम करनी है। निगम प्रशासन ने इसके लिए जागरूकता अभियान भी आरंभ कर दिया है। इस स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए कुल 9500 अंक तय किए गए हैं। इसमें 60 प्रतिशत अंक सर्विस लेवल प्रोग्रेस, 26 प्रतिशत अंक सर्टिफिकेशन एवं 14 प्रतिशत अंक आम लोगों की सहभागिता पर दिए जाएंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम समेत सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से रोकने के लिए अभियान पर अंक मिलेंगे। अपर नगर आयुक्त मो.कमर के मुताबिक नगर निगम की ओर से अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed