{"_id":"61eef21eeed1b75c275abe36","slug":"coronavirus-in-up-315-corona-positive-including-medical-college-doctors-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, पुलिस कर्मी समेत 315 कोरोना पॉजिटिव, हर क्षेत्र से मिल रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, पुलिस कर्मी समेत 315 कोरोना पॉजिटिव, हर क्षेत्र से मिल रहे मरीज
Tue, 25 Jan 2022 12:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, पुलिस कर्मचारी समेत झांसी में 315 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने माना है कि जिले में कम्यूनिटी स्प्रेड हो गया है। इसलिए हर क्षेत्र से संक्रमित सामने आ रहे हैं। सीएमओ ने लोगों से सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील भी की है।
सोमवार को झांसी में 2094 सैंपलों की जांच की गई। आरटीपीसीआर मशीन से 1265, एंटीजन किट से 827 और ट्रू नेट से दो नमूने जांचे गए। जांच के दौरान 315 लोगों को कोविड होने की पुष्टि हुई।
इसमें मेडिकल कॉलेज का एक-एक जूनियर और सीनियर रेजिडेंट के अलावा खातीबाबा, मिनर्वा, आवास विकास, बेतवा विहार, गोंदू कंपाउंड, राय का ताजिया, बड़ाबाजार, रेलवे कॉलोनी, साकेत नगर, सिविल लाइन, संगम विहार, रेलवे कॉलोनी, ग्वालटोली आदि इलाकों से मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
अब झांसी में 2428 एक्टिव केस हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज में 37, मिलिट्री अस्पताल में 127 और जिला जेल में छह मरीज हैं। जबकि, 1968 होम आइसोलेशन में हैं। अब रिकवरी रेट घटकर 92.43 फीसदी पहुंच गया है। वहीं, हर इलाके से मरीज मिलने पर सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने माना है कि जिले में कम्यूनिटी स्प्रेड हो गया है। ऐसे में लोग मास्क को लेकर लापरवाह रवैया न बरतें। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करके ही कोरोना के प्रसार को रोका जा सकता है।