फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona with bird flue treatment hospital readdy

कोरोना संग बर्ड फ्लू के इलाज के लिए भी अस्पताल तैयार

Fri, 22 Jan 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Corona with bird flue treatment hospital readdy
झांसी। कोरोना वायरस के साथ-साथ बर्ड फ्लू भी चुनौती बना हुआ है। कोरोना की वैक्सीन लगने से लोगों में उम्मीद की किरण जगी है। इसी बीच, बर्ड फ्लू के उपचार के लिए भी ओसेल्ट्रामिविर दवा मंगवा ली गई है। इन दवाओं को सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंचा दिया गया है। हालांकि, राहत की बात ये है कि झांसी में बर्ड फ्लू का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच बर्ड फ्लू तेजी से फैल रहा है। कई राज्य इसकी चपेट में आ गए हैं। इस वायरस की वजह से देश भर में दहशत का माहौल बन रहा है। हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है। बर्ड फ्लू यानी एवियन इंफ्लूएंजा का इलाज है। समय रहते अगर इसका इलाज हो जाता है तो इस बीमारी से किसी तरह का खतरा नहीं है। किसी मरीज को बर्ड फ्लू है या नहीं, इसकी जांच डॉक्टर पॉलीमिरेज चेन रिएक्शन के जरिए करते हैं। जांच से पता चलता है कि शरीर में बर्ड फ्लू के वायरस का न्यूक्लिक एसिड है या नहीं।
विज्ञापन

इसके आधार पर डॉक्टर ये पता करते हैं कि इंसान के शरीर में किस तरह का बर्ड फ्लू वायरस है। अगर ऐसे पता नहीं चलता तो डॉक्टर खून की जांच करके एंटीबॉडी का पता लगाते हैं। झांसी में अब तक बर्ड फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद सरकारी महकमे ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। बर्ड फ्लू के इलाज के लिए ओसेल्ट्रामिविर दवा को पर्याप्त मात्रा में मंगवा लिया गया है। सरकारी और निजी अस्पतालों में इस दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रखें सावधानी
संक्रमित पक्षियों, इलाकों से खुद को दूर रखकर बर्ड फ्लू से बचा जा सकता है। बर्ड फ्लू का वायरस पक्षियों के थूक, स्वैब और मल में होता है। ऐसे में संक्रमित इलाके से दूर रहने में ही भलाई है, क्योंकि इसका वायरस इंसानी शरीर में आंखों, नाक या मुंह के जरिए जा सकता है। हवा के साथ ये वायरस तैरते रहते हैं।

ये हैं लक्षण
- जुकाम, बुखार
- बेचैनी, खांसी
- गले में जलन
- मांसपेशियों में दर्द
- उल्टियां, डायरिया
- सिरदर्द, जोड़ दर्द
- थकान, नींद न आना
- आंखों में कंजक्टिवाइटिस
बर्ड फ्लू के इलाज के लिए ओसेल्ट्रामिविर दवा जिले में पर्याप्त मात्रा में आ गई है। जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज समेत निजी अस्पतालों में इस दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है।
- अतुल उपाध्याय, सहायक आयुक्त, औषधि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed