फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona warrior

बैंड बजा, फूल बरसा किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

Mon, 04 May 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
corona warrior
कोरोना की जंग में सहयोग करने वाले आर्मी के जवानों का मेडिकल कॉलेज में सम्मान किया गया।
झांसी। कोरोना महामारी के खिलाफ डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस कर्मचारियों ने मजबूती से मोर्चा संभाला रखा है। ऐसे कठिन समय में देश सेवा में जुटे इन कोरोना योद्धाओं के इस जज्बे को सलाम करते हुए रविवार को डॉक्टरों, पुलिस कर्मचारियों का फूलों से सम्मान किया गया। कोरोना वारियर्स के प्रमाणपत्र भी बांटे गए।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कोरोना वारियर्स का मनोबल बढ़ाने के लिए बैंड बजाकर एक सुंदर प्रस्तुति दी गई। उन्हें मिठाइयां भी वितरित कीं। इस दौरान प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक, डॉ. संजया शर्मा, डॉ. एनएस सेंगर, डॉ. हरीशचंद्र आर्या, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. अमित सहगल, डॉ. पंकज सोनकिया, डॉ. अंशुल गोयल, डॉ. अरविंद कनकने, डॉ. जकि सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। वहीं, मंडल के रेलवे अस्पताल में भारतीय सेना द्वारा एक समारोह हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में बैंड बजाया गया। इसके बाद सेना के प्रतिनिधि लेफ्टिनेंट कर्नल उमेश मखीजा व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आभा जैन ने केक काटा। लेफ्टिनेंट कर्नल उमेश ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कोरोना वारियर्स ही देश की रक्षा में डटे हुए हैं। इस मौके पर डॉ. योगेश कुमार, डॉ. सिद्धार्थ केसरवानी व वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, व्हाइट डिवीजन टाइगर कोर बबीना कैंट से एक यूनिट के जवानों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना व बबीना थाना परिसर में पहुंचकर कोरोना योद्धाओं के रूप मेें चिकित्सक व पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। इस दौरान आर्मी बैंड की भी प्रस्तुति दी गई। सेना के जवानों ने बताया कि उनके अधिकारियों के निर्देशन में कोरोना महामारी व जनता के बीच ढाल बनकर खड़े हुए इन योद्धाओं को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर बबीना थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश्याम सिंह, एसआई वीरेंद्र यादव, डॉ. अंशुमान तिवारी, डॉ. अमित तिवारी, विनोद जैन, लाल सिंह, भरतलाल, स्वाति शर्मा, कुसुम कटेरा, सरला देवी, सुजाता नायर, सरिता कटियार मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed