फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona warrier mandey return after two months

ड्यूटी से हटाने के बाद कोरोना योद्धाओं का दो माह का मानदेय जारी

Sun, 14 Feb 2021 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Corona warrier mandey return after two months
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज समेत अन्य स्थानों पर कोविड ड्यूटी के लिए रखे गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में से कई कर्मचारियों का दो महीने का मानदेय जारी हो गया है। बाकी कर्मियों का सोमवार तक खाते में भेज दिया जाएगा। बकाया लगभग चार माह का मानदेय भी एक सप्ताह के अंदर जारी हो जाएगा। वहीं, उन्हें कोविड ड्यूटी के दौरान किए गए कार्य के लिए अनुभव प्रमाणपत्र भी मिलेगा। शनिवार को कर्मचारी काम से निकाले जाने के विरोध में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री से भी मिले।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में स्टाफ नर्स, ओटी टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, डाटा ऑपरेटर और वार्ड ब्वॉय समेत विभिन्न पदों पर कोविड-19 के दौरान उनकी नियुक्ति आउटसोर्सिंग पर की गई थी। कर्मचारियों के मुताबिक उन्हें सिर्फ एक महीने का ही मानदेय दिया गया, जबकि सात महीने तक काम करा लिया। यही नहीं, बिना बताए नौकरी से भी निकाल दिया गया। इसके बाद कर्मचारी मानदेय जारी होने और फिर से नियुक्ति पर रखने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार की शाम को कुछ कर्मचारियों के खाते में दो महीने का मानदेय जारी हो गया। वहीं, बाकी कर्मचारियों का सोमवार तक दो माह माह का पैसा आ जाएगा। इसके अलावा बचा हुआ लगभग चार महीने का मानदेय भी एक सप्ताह के अंदर आ जाएगा। शनिवार को कर्मचारियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य से भी उनके आवास पर मुलाकात की। कर्मचारियों ने उन्हें अपनी समस्या बताई। पूर्व मंत्री ने जिला प्रशासन से लेकर मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से भी बात की। इसके बाद कर्मचारियों का मानदेय जल्द जारी करने और कोविड ड्यूटी के दौरान किए गए काम के लिए अनुभव प्रमाणपत्र देने पर भी सहमति बन गई। इस दौरान कांग्रेस नेता सुनील तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को एनएचएम से भुगतान होना था, जिसका बजट नहीं आया था। बजट जारी होते ही कुछ कर्मचारियों को दो माह का मानदेय कर दिया गया है, बाकियों का सोमवार तक आ जाएगा। वहीं, शेष बचा मानदेय भी एक सप्ताह में कर्मचारियों के खाते में भेज दिया जाएगा। उन्हें अनुभव प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। - डॉ. हरीशचंद्र आर्या, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed