फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona virush ki becshen ke liye teyar ho rha cold chen stor

कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए तैयार हो रहा कोल्ड चेन स्टोर

Mon, 07 Dec 2020 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
corona virush ki becshen ke liye teyar ho rha cold chen stor
कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए तैयार हो रहा कोल्ड चेन स्टोर
विज्ञापन

झांसी। जिला क्षय रोग अस्पताल में कोल्ड चेन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यहां पर दो डीप फ्रीजर में कोरोना की वैक्सीन रखी जाएगी। जनवरी में वैक्सीन लांचिंग की संभावना जताई जा रही है। यहां पर शुरूआत में एक लाख कोरोना की वैक्सीन आने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कुछ ही हफ्तों में कोरोना की वैक्सीन आने के संकेत दिए गए हैं। भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन लगाने की संभावना है। इसके साथ ही, जिला स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मौजूदा समय में झांसी में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 12-12 कोल्ड चेन बने हुए हैं। इन सेंटरों पर वैक्सीन रखी जाती है। हालांकि, कोरोना की वैक्सीन के लिए अलग से जगह और संसाधनों की व्यवस्था करने जरूरी है। इसके तहत जिला क्षय रोग अस्पताल में कोल्ड चेन स्टोर का निर्माण शुरू कर दिया गया है। यहां पर दो डीप फ्रीजर भी होंगे। बताया गया कि वैक्सीन को माइनस दो से माइनस आठ डिग्री तापमान में रखा जाएगा। हालांकि, कई वैक्सीन को और भी ज्यादा ठंडे माहौल की जरूरत होती है। ऐसे में डीप फ्रीजरों का तापमान माइनस 30 डिग्री तक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed