{"_id":"5ea575968ebc3e90571a2d9a","slug":"corona-virus-in-up-policemen-posted-at-border-stations-will-check-by-wearing-ppe-kit-in-jhansi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बॉर्डर थानों पर तैनात पुलिसकर्मी पीपीई किट पहनकर करेंगे चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बॉर्डर थानों पर तैनात पुलिसकर्मी पीपीई किट पहनकर करेंगे चेकिंग
Sun, 26 Apr 2020 05:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 Apr 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी जिले के बॉर्डर थानों पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी पीपीई किट पहनकर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। जिले में वितरित करने के लिए 60 कीट मिल गई हैं। शहर के बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी पीपीई किट से लैस होंगे।
24 घंटे पुलिसकर्मी किट पहनकर चेकिंग करेंगे। चूंकि चेकिंग के दौरान बाहरी लोगों की जांच करनी पड़ती है, इसलिए संक्रमण को रोकने के लिए पुलिसकर्मी पीपीई किट पहनेंगे।
कोरोना के चलते पुलिस की ड्यूटी लगातार बढ़ती जा रही है। जिले के बाहर से अंदर आने वाले मजदूरों व अन्य लोगों के प्रवेश को देखते हुए पुलिस को भी सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए हैं। लॉक डाउन के चलते जिले की सीमाएं पूरी तरह सील हैं।
विज्ञापन
जनपद में 24 प्वाइंटों पर नाकेबंदी की गई है। कोई भी बिना अनुमति के आवाजाही नहीं कर सकता है। जिले के रक्सा, चिरुला, ललितपुर रोड, ओरछा रोड पर बॉर्डर बैरियर लगाए गए हैं।
जिले के अंदर भी चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। बैरियर और बैरिकेडिंग लगाकर सील किया गया है। इन चेकिंग प्वाइंट पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। हर वाहन की जांच की जा रही है। पुलिसकर्मियों को हर संदिग्ध व्यक्ति को भी रिसीव करना पड़ा रहा है, इसलिए कोरोना वायरस से बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को पीपीई किट से लैस किया जा रहा है।

महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को पीपीई किट दी गई हैं। सभी पुलिसकर्मी पीपीई किट पहनकर ही चेकिंग करेंगे। जिससे किसी व्यक्ति की जांच करते समय कोई परेशानी नहीं हो। सभी चेकिंग प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों को पीपीई किट पहनकर ही ड्यूटी देने निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे की ओर से पुलिसकर्मियों को किट बांटी गई हैं।
डंडों और बंदूकों को भी कर रहे सैनिटाइज
लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस वाले डंडे चला रहे हैं। ऐसे में यहां भी एहतियात बरता जा रहा है। थानों में विसंक्रमण के लिए बनाए गए चैंबर में डंडों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।
पुलिस वाले जाते समय इन चैंबर में डंडे सहित जाते हैं। इसके बाद शाम को फिर से सैनिटाइज होते हैं। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के लिए राइफल, रिवाल्वर भी सैनिटाइज करके दिए जा रहे हैं।