फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona vaccine was applied to the person who died in Jhansi again

झांसी में फिर मर चुके व्यक्ति को लगा दी कोरोना वैक्सीन

Fri, 07 Jan 2022 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine was applied to the person who died in Jhansi again
झांसी। जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने में फर्जीवाड़ा थम नहीं रहा है। आठ महीने पहले मर चुके व्यक्ति को फिर से कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का मामला सामने आया है। बुधवार को मृतक के बेटे के फोन नंबर पर वैक्सीन लगने का मेसेज आया तो खुलासा हुआ।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी प्रदीप त्रिपाठी के पिता कमलेश त्रिपाठी का बीते 25 अप्रैल को निधन हो चुका है। इससे पहले उन्होंने तीन अप्रैल को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। 26 जून को उनको कोरोना की दूसरी डोज लगनी थी, लेकिन इससे पहले उनका निधन हो गया। बुधवार को प्रदीप के पास मेसेज आया कि उनके पिता को दूसरी डोज पांच जनवरी को शाम 6:27 मिनट पर लगा दी गई है। वह अपना प्रमाणपत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। मेसेज देखकर प्रदीप चौंक गए। उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिरकार ये मेसेज क्यों आया है। वहीं, इस मामले में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

आठ महीने पहले मृत महिला को लगा था टीका
जिले में टीकाकरण में फर्जीवाड़े का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले ईसाईटोला की 75 साल की महिला को भी मरने के आठ महीने बाद कोरोना वैक्सीन लगाने का मामला सामने आ चुका है। महिला की 21 अप्रैल को मौत हो गई थी। मरने के आठ दिन पहले महिला ने वैक्सीन लगवाई थी। नौ दिसंबर 2021 को महिला के मोबाइल पर मेसेज आया कि उसे दूसरी डोज लग गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान भी मामला सही पाया और मानवीय त्रुटि की बात कहकर पल्ला झाड़ दिया। वहीं, अब दूसरा केस सामने आने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed