फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona threat, train movement

संक्रमण की थमी रफ्तार तो बढ़ने लगी ट्रेनों की तादाद

Mon, 14 Jun 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
corona threat, train movement
झांसी। कोरोना संक्रमण के केस कम होने के बाद रेलवे ने ट्रेनों की पटरी पर वापसी शुरू कर दी है। बीते 15 दिनों में पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। जबकि कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। स्थिति में सुधार होने के साथ ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिल रही है। इसके साथ ही शताब्दी और गतिमान एक्सप्रेस का जल्द संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के साथ रेलवे ने ट्रेनों का संचालन कम कर दिया था। अप्रैल में मुंबई से आ रहीं ट्रेनों में यात्रियों की बड़ी संख्या थी। जबकि दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेनें खाली चल रही थीं। इसके चलते शताब्दी, गतिमान एक्सप्रेस के अलावा आगरा कैंट-झांसी, ग्वालियर-रतलाम, ग्वालियर-भोपाल, शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया था। अब रेलवे ने शताब्दी और गतिमान को छोड़कर अन्य सभी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस, मुंबई-हजरत निजामुद्दीन, मुंबई-अमृतसर, चेन्नई-दिल्ली एक्सप्रेस के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। इसके चलते यात्रियों को राहत मिली है। वहीं, आगरा कैंट-झांसी एक्सप्रेस शुरू होने से छोटे स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्रियों की तादाद भी बढ़ रही है। रेल मंडलों के जनसंपर्क अधिकारियों के मुताबिक कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए लगातार ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। शताब्दी और गतिमान एक्सप्र्रेस का संचालन भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक लगातार ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। नई ट्रेनों का भी संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed