फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona tests increased five times in Jhansi, nowhere to be seen

Jhansi News: झांसी में बढ़ गईं कोरोना की पांच गुना जांचें, दिखती कहीं नहीं हैं

Sun, 01 Jan 2023 10:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Corona tests increased five times in Jhansi, nowhere to be seen
झांसी। कोरोना की वापसी का खतरा बना हुआ है। शासन की ओर से भी कोविड की जांचें बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के सरकारी आंकड़ों में रोजाना 500 जांचें होने लगी हैं मगर जिला अस्पताल हो या फिर मेडिकल कॉलेज, यहां पर कहीं भी जांच होती दिखती नहीं है।
विज्ञापन

जिले में सबसे ज्यादा मरीजों की भीड़ जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में उमड़ती है। दोनों ही अस्पतालों में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक के आंकड़े देखें तो औसतन रोजाना करीब साढ़े चार हजार मरीज यहां दिखाने के लिए आते हैं। कोरोना की तीसरी लहर तक पर्चा बनाने से पहले कोविड की जांच अनिवार्य कर दी गई थी। एंटीजन किट से कोविड जांच होने पर ही मरीज का पर्चा बनता था। जिस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आती थी, उसका सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया जाता था। चीन समेत कई देशों में कोविड के केस बढ़ने से अब फिर से नई लहर के साथ महामारी के लौटने का खतरा मंडरा रहा है। इसको मद्देनजर रखते हुए स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है कि झांसी में एक सप्ताह पहले तक जहां सौ कोविड टेस्ट होते थे, अब उनकी संख्या बढ़ाकर 500 कर दी गई है। शनिवार को अमर उजाला ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में जाकर जांच की हकीकत परखी तो कहीं पर भी कोरोना जांच नहीं हो रही थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लक्षण वाले लोगों की जांच की जा रही है। मगर सरकारी अस्पतालों में मरीजों के पर्चा काउंटर की लाइन में लगने से पहले ये जांच करने वाला ही कोई नहीं है कि रोगी को कोई लक्षण हैं या नहीं। ऐसे में भला सैंपल कौन लेगा।
विज्ञापन

अस्पतालों में 30 फीसदी मरीज बुखार, खांसी के
सरकारी अस्पतालों में इन दिनों फिजीशियन ओपीडी में 30 फीसदी मरीज बुखार, खांसी और जुकाम के आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. जकी सिद्दीकी ने बताया कि बदलते मौसम की वजह से वायरल के मरीज बढ़ गए हैं। लोगों को इस समय सर्दी से बचाव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed