फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona testing wrong phone numbers given

कोरोना : जांच किसी की, मोबाइल नंबर किसी का

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
corona testing wrong phone numbers given
महानगर में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ रहा है। इस दौरान लोग भी जांच कराने के दौरान लापरवाही बरत रहे हैं। आलम यह है कि जांच के दौरान नाम, पता और मोबाइल नंबर गलत दर्ज कराया जाता है। ऐसे में कोविड पॉजिटिव आने के दौरान संपर्क करने में स्वास्थ्य विभाग को दिक्कत हो रही है। डड़ियापुरा क्षेत्र के पते पर एक कोरोना पॉजिटिव को अब तक नहीं ढूंढा जा सका है। पार्षद ने डीएम से पते और मोबाइल नंबर का सत्यापन कराने के बाद जांच कराने की मांग की है। महानगर में कोरोना संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। वहीं महानगर में कोरोना जांच कराने वालों की संख्या भी बढ़ा दी गई है, लेकिन जांच के दौरान लोग गलत पता और मोबाइल नंबर दर्ज करा रहे हैं। वार्ड नंबर 50 डड़ियापुरा के पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने इसे लेकर डीएम से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वार्ड में 10 दिन पहले महेश कुशवाहा नाम के व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की टीम ढूंढने पहुंचीं। विभाग की टीम के पास दर्ज रिकार्ड में पिता का नाम नहीं था और मोबाइल नंबर गलत था। इसके चलते वार्ड में जितने भी महेश कुशवाहा नाम के लोग थे, उन सभी के घर टीम गई। जिससे क्षेत्र में डर का माहौल रहा, लेकिन महेश कुशवाहा को आज तक ढूंढा नहीं जा सका। बुधवार को भी टीम एक युवक को ढूंढने पहुंची। उसका मोबाइल नंबर भी गलत था। हालांकि क्षेत्र के लोगों की सहायता से उसे ढूंढ लिया गया। पार्षद का कहना है कि जांच टीम को देखकर मिलते जुलते नामों के लोग डर के चलते भागने लगते हैं। उन्होंने डीएम से कहा है कि जिस व्यक्ति की कोविड जांच कराई जाए, उसके नाम, पता और मोबाइल नंबर का पहले सत्यापन कराया जाए। ताकि टीम को भी दिक्कत न हो और क्षेत्र के लोगों की भी सहूलियत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed