फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona se maut

कोरोना का कोहराम, सात की मौत, 762 मरीज मिले

Fri, 23 Apr 2021 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
corona se maut
झांसी। झांसी और ललितपुर में कोरोना बेकाबू हो गया है। दिन प्रतिदिन हालात बिगड़ रहे हैं। सरकारी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को कोरोना से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 1158 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

झांसी में प्रतिदिन 700-800 मरीज सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 3878 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें आरटीपीसीआर मशीन से 1242, ट्रू नेट से 40 और एंटीजन किट से 2596 नमूने जांचे गए। इसमें शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों से 762 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सात लोगों की मौत हो गई है। अब जिले में 19581 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जबकि, एक्टिव केस 6599 हो गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा 206 पहुंच गया है। जिले का रिकवरी रेट घटकर 65.24 प्रतिशत हो गया है। मौजूदा समय में 533 लक्षण वाले मरीज हैं। इनमें 99 की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि, 293 को मध्यम और 141 को हल्के लक्षण हैं।
विज्ञापन

वहीं ललितपुर में 1495 नमूनों की हुई जांच में कुल 396 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। दो लोगों की मौत हो गई है। यहां अब तक मरने वालों की संख्या 57 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed