फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona sample negive

राहत: कोरोना के तीन और संदिग्ध मरीजों की नेगेटिव आई रिपोर्ट

Sat, 28 Mar 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
corona sample negive
झांसी। जिले के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना वायरस की संदिग्धता पाए जाने पर तीन मरीजों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक तैंतीस संदिग्ध मरीजों की जांच हो चुकी है। सभी नेगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

देश और दुनिया में मंडरा रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बीच झांसी अब तक महफूज बना हुआ है। कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर तत्काल संदिग्ध मरीजों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया जाता है और इनका नमूना जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया जाता है। पिछले दो दिनों के दरम्यान तीन संदिग्ध मरीजों के सैंपल भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट आ गई है। किसी में भी कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया।
विज्ञापन

बुखार पीड़ित महिला को भर्ती कराया
झांसी। महाराष्ट्र से आ रही एक कार को पुलिस ने इलाइट चौराहे पर रोक लिया। कार में सवार एक महिला को तेज बुखार था। इस पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जा रही महाराष्ट्र के नंबर वाली कार इलाइट चौराहे पर दिखी, तो तुरंत उसे रोक लिया गया। कार में पांच लोग सवार थे। कार में बैठी वृद्ध महिला को तेज बुखार था। उसकी सांस फूल रही थी। कोरोना वायरस की आशंका होने पर उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed