{"_id":"60945c9e8ebc3ef0a75d8d7e","slug":"corona-recovery-rate-jhansi-news-jhs1945000100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः 915 ने दी कोरोना को मात, रिकवरी रेट में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः 915 ने दी कोरोना को मात, रिकवरी रेट में सुधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के 744 नए मरीज सामने आए। जबकि, 915 को डिस्चार्ज किया गया है। मरीजों के ठीक होने की वजह से झांसी के रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हो रहा है। ये बढ़कर 75.65 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के 4,306 नमूनों की जांच की गई। इनमें 1,893 आरटीपीसीआर, 113 ट्रूनेट तथा 2,300 एंटीजन टेस्ट किए गए। इनमें से 744 में इस महामारी का संक्रमण पाया गया। वहीं, 915 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें से 147 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। जबकि, 768 घर में रहकर ही ठीक हो गए। नए मरीजों के सामने आने की संख्या के मुकाबले रोजाना डिस्चार्ज होने वालों की संख्या अधिक होने की वजह जिले का रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर ये 68.42 प्रतिशत से बढ़कर 75.65 फीसदी पर पहुंच गया है।
विदित हो कि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला 27 अप्रैल 2020 को सामने आया था। 59 वर्षीय एक महिला में इस महामारी का संक्रमण पाया गया था। तब से अब तक 31,793 लोगों को ये महामारी अपनी जद में ले चुकी है। इनमें से 24,052 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें से 11,419 लोग घर में रहकर (होम आइसोलेशन) ही ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे बढ़ा जिले का रिकवरी रेट
--------------------------
दिनांक मिले मरीज डिस्चार्ज रिकवरी रेट (प्रतिशत में)
30 अप्रैल 880 802 69.40
01 मई 688 945 71.11
02 मई 910 974 72.27
03 मई 1019 1069 73.41
04 मई 1236 765 72.94
05 मई 620 940 74.57
06 मई 744 915 75.65
10 संक्रमितों की थमीं सांसें
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से बृहस्पतिवार को 10 संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें प्रेमगंज के 77 वर्षीय बुजुर्ग, शिवाजी नगर के 50 वर्षीय व्यक्ति, कमल सिंह कॉलोनी के 78 वर्षीय बुजुर्ग, अलीगोल खिड़की का 45 साल का व्यक्ति, हंसारी का 51 वर्षीय व्यक्ति, बुढ़ावली का 62 वर्षीय बुजुर्ग, श्रीराम कॉलोनी भेल का 65 वर्षीय बुजुर्ग, ग्रीन होम रेजीडेंसी का 36 वर्षीय युवक, प्रेमनगर की 29 वर्षीय युवती तथा सारंध्रा नगर का 47 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। विदित हो कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमित की मौत का पहला मामला चार मई को सामने आया था। अब तक अधिकारिक रूप से इस संक्रमण की चपेट में आने से 351 मरीजों की सांसें थम चुकी हैं।