फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona positive quarantine

कोरोना पॉजिटिव ने जिससे पढ़ाई की चर्चा की, वो भी की गईं क्वारंटीन

Fri, 03 Apr 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
corona positive quarantine
corona positive quarantine
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की कोरोना पॉजिटिव पत्नी ने गायनी विभाग की एक जेआर से 22 मार्च को कोर्स से संबंधित चर्चा की। यह जानकारी मिलने के बाद जेआर को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। राहत की बात ये है कि अब तक जेआर में कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के जूनियर डॉक्टर की पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिली है। वह भी इंदौर में जूनियर डॉक्टर के पद पर कार्यरत है। 19 से 24 मार्च तक पत्नी झांसी मेडिकल कॉलेज के 80 पीजी हॉस्टल में पति के साथ रही थी। कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसने पति को सूचना दी तो मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। कॉलेज अधिकारियों ने जूनियर डॉक्टर को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को सभी रिपोर्ट का इंतजार करते रहे लेकिन रात तक रिपोर्ट नहीं आई। बताया गया कि डॉक्टर की पत्नी ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की एक जूनियर डॉक्टर से 22 मार्च को कोर्स के संबंध में चर्चा की थी। जानकारी मिलने पर गायनी की जूनियर डॉक्टर को भी क्वारंटीन कर दिया है। चूंकि, इस बात को 10 दिन बीत चुके हैं, ऐसे में सोमवार को जूनियर डॉक्टर को ज्वाइन करने को कहा गया है। बताया गया कि अभी तक गायनी की जेआर में वायरल तक के लक्षण नहीं हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध जेआर ने मंगलवार तक की जिम
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस से संदिग्ध डॉक्टर ने मंगलवार तक कैंपस में बनी जिम की। उसके साथ कई जूनियर डॉक्टरों ने भी जिम की। अब कॉलेज प्रशासन के निर्देश पर जिम को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed