फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona period challenge to jail, fever to many

कोरोनाकाल में बुखार से तपी जेल की बैरक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
corona period challenge to jail, fever to many
कोरोना वायरस के संक्रमण ने जेल में दस्तक दे दी है। एक कैदी में इस महामारी का संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा बीस अन्य कैदियों में भी इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। उनमें बुखार की शिकायत सामने आई है। इसके साथ ही प्रशासन ने तेजी से इस चुनौती से निपटने के उपाय शुरू कर दिए हैं। जेल को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए शुरू से ही उपाय शुरू कर दिए गए थे। झांसी में इस महामारी के दस्तक देने से पहले ही ढाई सौ से अधिक कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था, ताकि जेल में भीड़ कम रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। इसके अलावा बंदियों की मिलाई पर भी रोक लगा दी गई थी, ताकि बाहरी लोग इस वायरस को जेल की दीवारों के भीतर लेकर न पहुंचें। बावजूद, इस महामारी ने जेल में दस्तक दे दी है। जी हां, एक कैदी में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। इसके साथ ही जेल में हड़कंप की स्थिति मची हुई है। संक्रमण के नियंत्रण के उपाय तेजी से शुरू कर दिए गए हैं। जिस बैरक के कैदी में संक्रमण पाया गया है, उसके सभी 45 बंदियों को आइसोलेट कर दिया गया है। इतना ही नहीं, सभी के कोरोना के नमूने भी एकत्र किए गए हैं। जेल में तेजी से पड़ताल शुरू कर दी गई है, जिसमें बीस और बंदी बुखार से पीड़ित मिले हैं। कारागार में कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण के उपाय तेजी से शुरू कर दिए गए हैं। संक्रमित की बैरक के सभी बंदियों को आइसोलेट कर दिया गया है। बीस बंदियों में बुखार की शिकायत सामने आई है। सभी की मेडिकल जांच की जा रही है। - आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी गृह सचिव ने मांगी रिपोर्ट झांसी। जेल में बंदी में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने पर प्रदेश के गृह सचिव ने जिला प्रशासन ने रिपोर्ट मांगी है। खासतौर पर इस बात की जानकारी मांगी गई है कि ये वायरस जेल में पहुंचा कैसे? कयास लगाए जा रहें हैं कि जेल के किसी बंदी रक्षक के जरिये ये वायरस बंदी तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed