फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona- one year old child and 10 other died

कोरोनाः एक साल की मासूम की मौत समेत 11 की मौत

Thu, 06 May 2021 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
corona- one year old child and 10 other died
झांसी। कोरोना वायरस का संक्रमण बेरहमी से जिंदगी छीन रहा है। बुधवार को जिले में 11 संक्रमितों की मौत हुई। इनमें एक साल की एक मासूम बच्ची भी शामिल हैं। अब तक ये महामारी 341 लोगों की सांसें थाम चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से जिले में पहली मौत चार मई 2020 को हुई थी। इसके बाद से लगातार मौत के मामले सामने आते रहे। 29 दिसंबर तक मौत का आंकड़ा बढ़कर 174 पर पहुंच गया था। अधिकारिक रूप से इसके बाद जिले में चार महीने तक कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। 12 अप्रैल को कोरोना संक्रमित की मौत का 175वां मामला सामने आया। देखते ही देखते पांच मई तक ये आंकड़ा बढ़कर 341 पर पहुंच गया है। यानि कि 23 दिन में रिकॉर्ड 167 संक्रमित जान गवां चुके हैं। इनमें से 11 की रिपोर्ट बुधवार को सामने आई, जिसमें मऊरानीपुर निवासी एक वर्षीय बालिका भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से मौत हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा नैनागढ़ निवासी 75 साल की वृद्धा, फुटेरा बरुआसागर निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग, बरुआसागर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, सिविल लाइन निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, आशिक चौराहा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, शिवाजी नगर निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग, टंडन रोड सीपरी बाजार निवासी 92 वर्षीय वृद्ध महिला, टहरौली किला निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग, हाता प्यारे लाल निवासी 47 वर्षीय तथा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के पास निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed