फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona not any case after 112 days

112 दिन बाद कोरोना का कोई केस नहीं मिला

Wed, 23 Jun 2021 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
corona not any case after 112 days
झांसी। कहर बनकर टूटी कोरोना वायरस की दूसरी लहर झांसी में अब दम तोड़ गई है। 112 दिनों के बाद कोरोना का कोई केस सामने नहीं आया है। हालांकि, एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत जरूर हो गई है। मगर 31 एक्टिव केस होने से अभी भी खतरा बरकरार है।
विज्ञापन

झांसी में एक मार्च को कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया था। इसके बाद से लगातार संक्रमित सामने आ रहे थे। मध्य अप्रैल में तो कोरोना वायरस कहर बनकर टूट पड़ा। चारों तरफ हाहाकार मच गया। सभी स्वास्थ्य संसाधन बौने साबित हो गए। अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड नहीं बचे। ऑक्सीजन की भी जबरदस्त किल्लत हो गई। रेमडेसिविर इंजेक्शन की मारामारी मच गई। शासन की तरफ से भेजे गए रेमडेसिविर इंजेक्शन पर सियासत गर्मा गई। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने जिला प्रशासन के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी मनमर्जी से इंजेक्शन देने का आरोप मड़ दिया। कहा कि जरूरतमंदों को प्रशासन ने इंजेक्शन नहीं दिए। इन सब समस्याओं और विवादों के बाद अब कोरोना की दूसरी लहर दम तोड़ गई है। मंगलवार को 6092 सैंपलों की जांच में झांसी में 112 दिनों के बाद कोरोना का कोई भी केस सामने नहीं आया। ऐसे में जिले में संक्रमितों की संख्या 36492 ही बनी हुई है। वहीं, एक मरीज की मौत हुई, जिससे मरने वालों की संख्या 660 पहुंच गई है। मौजूदा समय में 31 एक्टिव केस बचे हुए हैं। इनमें लक्षण वाले 12 मरीज हैं, जिनमें 12 की हालत गंभीर बनी हुई है। जिले का रिकवरी रेट 98.10 प्रतिशत और मृत्युदर 1.8 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed