फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona ne fir pakdi raftar, 7 din me 16 sankrimit mile

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, सात दिन में 16 संक्रमित मिले

Mon, 15 Mar 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
corona ne fir pakdi raftar, 7 din me 16 sankrimit mile
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। - फोटो : ????
झांसी। मंद पड़ चुके कोरोना वायरस ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। एक सप्ताह में ही 16 संक्रमित मिल चुके हैं। रविवार को चार नए केस सामने आए। अब झांसी में संक्रमितों का आंकड़ा 10489 पहुंच गया है। इसके अलावा चार मरीजों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र समेत देश भर में कोरोना के मामलों में अचानक से उछाल आया है। झांसी में भी कोरोना का डर सताने लगा है। लगातार केस सामने आने से फिर यह चिंता सताने लगी है कि कहीं पिछले साल की तरह ही वायरस अचानक से न बढ़ जाए। चूंकि, अब सैंपलिंग भी कम हो रही है। महाराष्ट्र समेत बाहर से आने वाले लोगों की रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी जांच नहीं हो रही है, ऐसे में खतरा बढ़ने की आशंका है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना के मामले में तेजी से बढ़ने लगे हैं। सात दिनों में ही 16 नए संक्रमित मिल हैं। रविवार को 1839 सैंपलों की जांच की गई, इसमें एंटीजन किट से 1511, आरटीपीसीआर मशीन से 321 और ट्रू नेट मशीन से सात सैंपल जांचे गए। इसमें चार नए पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में नैनागढ़ नगरा की 56 वर्षीय महिला, मानकुआं गुरसरांय के 63 वर्षी वृद्ध, रेवन का 50 वर्षीय व्यक्ति और इसाईटोला का 69 वर्षीय वृद्ध शामिल है। मौजूदा समय में एक्टिव केस की संख्या 29 हो गई है। रिकवरी रेट 98.06 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.6 है।
विज्ञापन

सप्ताह में यूं बढ़े केस
दिन संक्रमित
सोमवार एक
मंगलवार एक
बुधवार एक
बृहस्पतिवार तीन
शुक्रवार पांच
शनिवार एक
रविवार चार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed