फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona mother day

कोरोना संक्रमण को मात देकर घर पहुंची 70 महिलाएं परिवार के साथ मनाएंगीं मदर्स डे

Sun, 09 May 2021 03:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 03:10 AM IST
विज्ञापन
corona mother day
झांसी। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। इनमें तमाम महिलाएं शामिल हैं। महिलाएं संक्रमण से लड़कर लगातार जीत रही हैं। शनिवार को करीब 70 महिलाएं संक्रमण को मात देकर घर पहुंचीं हैं। ये महिलाएं परिवार के साथ मदर्स डे मनाएंगीं। संक्रमण से जीतकर पहुंची इन महिलाओं का घर पर स्वागत किया गया। परिवार के लोगों ने मदर्स डे मनाने की तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

महानगर में कोरोना संक्रमण से जंग जीतकर शनिवार को 860 लोग अपने घर पहुंचे। इनमें करीब 70 महिलाएं शामिल हैं, जो संक्रमण के चलते 14 दिनों तक परिवार से दूर आइसोलेशन में समय काट रही थीं। शनिवार को इनका आइसोलेशन समाप्त हो गया। रविवार को महिलाएं अपने परिवार के साथ मदर्स डे मनाएंगीं। परिवार के लोगों ने आइसोलेशन समाप्त होने पर इनका स्वागत किया। इसके साथ ही घरों में बच्चों ने मदर्स डे मनाने की तैयारियां की हैं। कोई मां के लिए गिफ्ट लेकर आया है, तो किसी ने मां के साथ जश्न मनाने के लिए केक बुक किया है। वहीं परिवारों में जश्न का माहौल है। मां के लिए बच्चे घर को सजा रहे हैं।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी अरविंद ओझा की मां शकुंतला ओझा भी संक्रमण को मात देकर घर पहुंची हैं। उन्होंने मां के साथ मदर्स डे मनाने के लिए तैयारियां की हैं। वे कहते हैं कि मां के घर आने पर उनके साथ उत्सव मनाएंगे। उनके स्वास्थ्य की देखभाल भी कर रहे हैं। स्वामीपुरम निवासी सुशीला देवी स्वामी ने भी कोरोना को मात दी है। 72 वर्षीय सुशीला देवी के घर पहुंचने पर परिवारी जन खुश हैं। वे कहती हैं कि कोरोना को हराने के लिए डरना नहीं है। वे परिवार के साथ मदर्स डे मनाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed