फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona ka dry run aaj, lagege cctv camera

कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन आज, हर कक्ष में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 05 Jan 2021 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
corona ka dry run aaj, lagege cctv camera
पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में एक कर्मचारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता पर कोविड-19 का टीकाकरण का ड्राई रन करता हुआ - फोटो : PTI
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, सीएचसी चिरगांव, सीएचसी बबीना और सीएचसी बरुआसागर पर मंगलवार को कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन होगा। सुबह दस बजे चिह्नित सदस्यों पर वैक्सीन का ट्रायल होगा।
विज्ञापन


कोरोना की वैक्सीन की लांचिंग कभी भी हो सकती है। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर के बाद अब पांच जनवरी को प्रदेश के 75 जिलों में ड्राई रन होगा। मंगलवार को होने वाले ड्राई रन के लिए झांसी के छह स्थानों का चयन कर लिया गया है। यहां वैक्सीन के शहर में पहुंचने, अस्पताल तक जाने, लोगों को बुलाने, फिर डोज देने की पूरी प्रक्रिया का पालन इस तरह किया जाएगा जैसे वैक्सीनेशन हो रहा हो।
विज्ञापन


साथ ही, सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर जिस कोविन मोबाइल एप को बनाया है, उसका भी ट्रायल किया जाएगा। ड्राई रन के दौरान जिन लोगों को वैक्सीन दी जानी होगी, उन्हें एसएमएस भेजा जाएगा। उसके बाद अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी वैक्सीनेशन पर काम करेंगे। मुख्य रूप से इसमें वैक्सीन के स्टोरेज, वितरण और टीकाकरण की तैयारियों को परखा जाता है, जो कि शहर के बड़े सरकारी अस्पतालों या अन्य जगहों पर की जा रही हैं। सोमवार को डीएम आंद्रा वामसी ने विकास भवन में कोविड वैक्सीन के ड्राई रन कार्यक्रम की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जहां वैक्सीन लगाई जानी हैं, वहां वैक्सिनेशन के बाद आधा घंटा निगरानी में रखा जाएगा। सभी जगह सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। जिन्हें वैक्सीन लगाई जानी है, उनकी आईडी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। बैठक में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर, डीडीओ अग्रसेन सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed