फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona

बुंदेलखंड शिकंजा कसता जा रहा है कोरोना

Sat, 02 May 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
corona
corona
झांसी। बुंदेलखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण अपना शिकंजा कसता जा रहा है। महोबा में दो नये मामले सामने आए हैं, जबकि बांदा और जालौन में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मध्य प्रदेश में आने वाले बुंदेलखंड के जिलों में भी यह महामारी दस्तक दे चुकी है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले तक कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले में बुंदेलखंड देश के तमाम हिस्सों से बेहतर स्थिति में था। झांसी मंडल के तीनों जिले पूरी तरह से इस महामारी से सुरक्षित बने हुए थे, जबकि चित्रकूट मंडल के चार जिलों में से केवल एक जनपद बांदा में ही इस बीमारी ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। लेकिन, अब तस्वीर एकदम बदल गई है। बेहद कम समय में आपदा ने क्षेत्र पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले पांच दिनों के दरम्यान झांसी में ही कोरोना के चार संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जालौन में भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा चार पर पहुंच गया है। वहीं, चित्रकूट मंडल में भी ये बीमारी तेजी से अपने पैर पसार रही है। बांदा में तीन नये मरीज सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर सात पर पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से तीन मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक सुरक्षित बने रहने वाले महोबा जिले में भी दो मरीज सामने आ गए हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के सागर जिले में कोरोना के पांच और टीकमगढ़ में दो मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed