फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona

11 हजार परिवारों के 21 हजार लोगों पर प्रशासन की नजर

Wed, 22 Apr 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
corona
झांसी। जिले में की गई हाउस टू हाउस मैपिंग के जरिए 11,750 परिवारों के 21,277 लोगों को चिह्नित किया गया है। ये सभी वे लोग हैं जो झांसी में बाहर से आए हैं। इनमें विदेशों से आने वाले भी शामिल हैं। सभी को एकांतवास में रखा गया है। कोरोना के लक्षण पाए जाने वालों की मेडिकल टीम द्वारा जांच भी की गई है, लेकिन अच्छी बात ये है कि अब तक सभी के परिणाम निगेटिव आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी जनपद महफूज बना हुआ है। यही स्थिति बनी रहे, इसके लिए प्रशासन ने हाउस टू हाउस मैपिंग के जरिए बाहर से आए हुए लोगों का डाटा खंगाला। 12 मार्च के बाद विदेशों से झांसी आने वालों की पड़ताल की गई, तो 23 मार्च के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से झांसी आने वालों का ब्यौरा इकट्ठा किया गया। इसमें सामने आया कि जिले में 11,750 परिवारों के 21,277 लोग आए हैं। इनमें ज्यादातर वे लोग हैं जो देश के विभिन्न प्रदेशों से अपने घर लौटकर आए हैं। इनमें श्रमिकों से लेकर प्रोफेशनल तक शामिल हैं। 62 लोग विदेशों से आने वाले भी चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन में ये जानकारी देते हुए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि इनकी जांच अलग-अलग कई एजेंसियों के माध्यम से कराई गई। सभी की क्रॉस चेकिंग के बाद ये डाटा तैयार किया गया है। सभी को क्वारंटीन किया गया है। जो व्यक्ति बीमार पाए गए उनकी मेडिकल जांच कराई गई, कोरोना टेस्ट भी लिए गए। अब तक सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed