फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona infected patients roaming in the markets leaving home isolation

होम आइसोलेशन छोड़ बाजारों में घूम रहे कोरोना संक्रमित मरीज

Thu, 13 Jan 2022 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Corona infected patients roaming in the markets leaving home isolation
झांसी। बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि संक्रमित मरीजों का घर पर ही उपचार किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों में से चार से पांच मरीजों को चिह्नित कर व्हाट्सएप के माध्यम से लोकेशन शेयर करने को कहें, लोकेशन के आधार पर घर पर नहीं होने की दशा में उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत अथवा धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाए। कहा कि कोरोना की तीसरी लहर तेजी से फैल रही है। इसलिए सभी को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करना होगा। रैपिड रिस्पॉंस टीम द्वारा टेस्टिंग कार्य सक्रिय रूप से किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान तथा नगरीय क्षेत्रों में पार्षदों की निगरानी में समितियों का गठन किया गया है। जिनकी अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, एएनएम मिलकर कोरोना अभियान को सफल बनाएं। रात दस बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू को लगाया गया है। जिसका पालन करना सभी की जिम्मेंदारी है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी वेद राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed