फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona in Jhansi Two new infected found in district

झांसी में रफ्तार पकड़ रहा कोरोना: जिले में मिले दो नए संक्रमित, सक्रिय मामलों की संख्या हुई दस

Sat, 25 Dec 2021 06:51 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 25 Dec 2021 06:51 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई रैंडम जांच में दो संक्रमित मिले हैं। झांसी में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर दस पहुंच गई है।

विज्ञापन
Corona in Jhansi Two new infected found in district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस का हमला लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में फिर कोविड के दो नए मरीज सामने आ गए हैं। ये डडियापुरा और बंगरा के रहने वाले हैं। फोकल सैंपलिंग और रेंडम जांच के दौरान ये मरीज मिले हैं। जिले में इस सप्ताह अब तक दस मरीज मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते केसों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीम फोकल सैंपलिंग और रेंडम जांच कर रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर लोगों की रैंडम सैंपल लिए। एंटीजन किट से जांच करने पर डडियापुरा की 62 साल की महिला और बंगरा के खिसनीखुर्द का 22 साल का युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। न ही किसी प्रकार के लक्षण सामने आए हैं। रविवार को इनकी आरटीपीसीआर जांच भी कराई जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं, मोंठ के अमरौख गांव के युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने और क्वारंटीन का समय पूरा हो जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा बरेली से लौटी डॉक्टर की पत्नी की एंटीजन के बाद आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि, सनातन कन्या इंटर कॉलेज की तीनों छात्राओं की आरटीपीसीआर और एंटीजन किट की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed