फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona fight

छुपाएं नहीं बताएं और कोरोना योद्धा बन जाएं

Fri, 01 May 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
corona fight
corona fight
झांसी। महानगर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर चार पर पहुंच गई है। इसके और भी बढ़ने की आशंका है। इसे नियंत्रित रखने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। जी हां, कोरोना वायरस की चेन तोड़ना जरूरी है। इसके लिए आवश्यक है कि हम में से कोई भी व्यक्ति यदि कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आया है या फिर उसमें बीमारी के कोई लक्षण हैं, तो तत्काल खुद को एकांतवास में करते हुए इसकी सूचना प्रशासन को देने का काम करें। आपका ये कदम आपको कोरोना योद्धा की श्रेणी में लाकर खड़ा कर देगा।
विज्ञापन

झांसी में कोरोना की शुरुआत एक मरीज के मिलने से हुई थी। देखते ही देखते चार मरीज सामने आ चुके हैं। मरीजों की संख्या में और भी बढ़ोत्तरी की आशंका बनी हुई है। इसके नियंत्रण के लिए जरूरी है कि इसकी चेन को तोड़ा जाए। ये तब ही संभव है, जब हम सभी इसके लिए आगे आएंगे। कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले स्वयं प्रशासन को सूचित करें। साथ ही वे लोग भी प्रशासन से संपर्क करें, जिनमें बीमारी के लक्षण हैं। छुपाना घातक साबित हो सकता है, जबकि खुलकर बताना समाज और देश के लिए मददगार होगा। इसकी सूचना आप इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के नंबर 0510 237100, 2371199 व 2371101 पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed