फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona dry run vacsination mounth and mauranipur

वैक्सीनेशन के लिए मऊरानीपुर और मोंठ में किया ड्राई रन

Mon, 11 Jan 2021 06:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Corona dry run vacsination mounth and mauranipur
फीता काटकर ड्राई रन का शुभारंभ करते एसडीएम मोंठ अतुल कुमार - फोटो : MOTH
मोंठ / मऊरानीपुर (झांसी)। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ड्राई रन किया गया। मोंठ में एसडीएम अतुल कुमार ने टीकाकरण को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। 16 जनवरी से पूरे देश में वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

एसड़ीएम ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र में दो बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर तीन रूम बनाए गए हैं। प्रतीक्षा कक्ष, वैक्सीन कक्ष, निगरानी कक्ष बनाएं गए है। वैक्सीन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। टीके के बाद 30 मिनट तक अस्पताल में व्यक्ति को रोका जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सुमित मिसुरिया ने बताया कि हर बूथ पर पांच सदस्यों की टीम तैनात रहेगी। सोमवार को 30 लोगों को वैक्सीन ड्राई रन किया गया।
विज्ञापन

मऊरानीपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधिकारी आर जी शंखवार की देखरेख में पूरी तैयारियां कर ली गई है। सोमवार की दोपहर 12 बजे उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी अभिषेक राहुल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उन्होंने चिकित्साधीक्षक से तैयारियों की चर्चा करते हुए वैक्सीनेशन रूप, वेटिंग रूम, कोल्ड चैन रूम , स्टाफ रूम, निगरानी कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा और तैयारियों पर अपना संतोष जाहिर किया । चिकित्साधिकारी ने बताया कि शासन की तय सूची के अनुसार आने वाले लोगों को सबसे पहले वेटिंग रूम में बैठाया जाएगा । इसके बाद उन्हें वैक्सीन कक्ष में चिकित्सकों की देखरेख में वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। इसके बाद वैक्सीन लगवा चुके लोगों को तीस मिनट तक चिकित्सकों की देखरेख में निगरानी कक्ष में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को रखने के लिये कोल्ड चैन रूम को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, ए एन एम , आशा सहित अन्य कर्मियों को वैक्सीनेशन का प्रशिक्षण दे दिया गया है। चूंकि शासन से वैक्सीनेशन की तिथि अभी नहीं आई है। वैक्सीनेशन कार्य के दौरान चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व वैक्सीनेशन कराने वाले सभी लोगों को पूरी तरह से मास्क , सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि यदि वैक्सीनेशन करा चुके लोगों को घर जाकर किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ा तो वह स्वास्थ्य विभाग से तुरंत संपर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका पूरा ख्याल रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed