{"_id":"5f5e76e88ebc3e57bb5f5e22","slug":"corona-deth-jhansi-news-jhs17619939","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 4 दिन में 2 सगे भाइयों समेत एक बिल्डर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 4 दिन में 2 सगे भाइयों समेत एक बिल्डर की मौत
विज्ञापन
corona deth
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण से चार दिन के अंदर दो सगे भाइयों समेत महानगर के एक बड़े बिल्डर ने भी दम तोड़ दिया है। इन तीनों का गुरुग्राम और दिल्ली के बड़े निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा था।
महानगर की पॉश कॉलोनी कैलाश रेजीडेंसी निवासी संतोष नगरिया के पुत्र पंकज गुप्ता (44) और विशाल गुप्ता (38) खाद - बीज का कारोबार करते थे। 27 अगस्त की रात वे अपनी कारोबारी गतिविधियों को निपटाने के बाद शाम को घर लौटे। रात में दोनों को सांस लेने में परेशानी होने लगी तथा आवाज भी बैठने लगी। अगले दिन 28 अगस्त को दोनों की पैरा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उन्हें वहीं भर्ती कर लिया गया। तीन सितंबर को सुबह करीब दस बजे दोनों भाइयों को अलग-अलग एंबुलेंस से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां नौ सितंबर की रात पंकज की मौत हो गई, जबकि रविवार की सुबह विशाल ने दम तोड़ दिया। चार दिनों के भीतर दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं, झांसी के ही इलाहाबाद बैंक चौराहे के पास निवासी बिल्डर विनोद सोनी (62) की भी रविवार को मौत हो गई। विनोद चार सितंबर को कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। बुखार आने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। बाद में उनकी पत्नी में भी इस महामारी का संक्रमण पाया गया था। पति-पत्नी दोनों को आठ सितंबर को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अगले ही दिन विनोद को ऑक्सीजन की कमी के चलते आईसीयू में दाखिल कर लिया गया था। इसके बाद रविवार को उनकी मौत हो गई।