{"_id":"60da1fe88ebc3edbc578185a","slug":"corona-dead-family-bu-get-job-jhansi-news-jhs198234457","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जान गंवाने वालों के आश्रितों को बीयू देगा नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जान गंवाने वालों के आश्रितों को बीयू देगा नौकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में सोमवार को कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। सबसे बड़ा फैसला कोरोना से जान गंवाने वाले शिक्षक और कर्मचारियों के परिजनों को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी देने पर सैद्धांतिक सहमति दे दी गई। योग्यता के आधार पर आश्रितों को बीयू तृतीय श्रेणी कर्मचारी की नौकरी देगा। इसके अलावा लंबे समय से लंबित कर्मचारियों की एसीपी देने की मांग पर भी हरी झंडी दिखा दी गई।
कोरोना काल में बीयू के 10-11 शिक्षक और कर्मचारियों की मौत के बाद नियमित और एसएफएस दोनों के आश्रितों मृतक आश्रित कोटे से नौकरी देने की मांग की जा रही थी। कुलपति की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में इस पर अनुमति दे दी गई। कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने बताया कि आश्रितों को योग्यता के हिसाब से नियुक्ति दी जाएगी। इसके अलावा कर्मचारियों की एसीपी पर जो समिति ने फैसला लिया है, उस पर भी अनुमोदन कर दिया गया है। इसके अलावा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए रोस्टर को भी स्वीकृति दे दी गई है। अब नियमित विभागों में 22 शिक्षकों की जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। बैठक में परीक्षा समिति के निर्णयों का भी अनुमोदन हुआ। अर्न वाइल यू लर्न योजना के तहत कुछ छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही काम उपलब्ध कराने का फैसला हुआ, जिसका विद्यार्थियों को बीयू भुगतान भी करेगा। इसमें डेटा एंट्री से लेकर लैब वर्कर के रूप में छात्रों से काम लिया जा सकता है।
राजबहादुर बने परीक्षा नियंत्रक
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर बनाए गए हैं। अब तक वो संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में बतौर कुलसचिव तैनात थे। उच्च शिक्षा विभाग ने सोमवार को उनका स्थानांतरण बीयू कर दिया।