फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona control commisioner meeting

कोरोना की रोकथाम को आयुक्त ने संभाली कमान, बुलाई बैठक

Tue, 14 Jul 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Corona control commisioner meeting
झांसी। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अब मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने कमान संभाल ली है। उन्होंने मंगलवार को आईएमए, निजी और सरकारी डॉक्टरों की आपात बैठक बुलाई है। बैठक में कोरोना से झांसी में बिगड़े हालातों को काबू में लाने पर मंथन किया जाएगा। इसमें अहम फैसले होने की संभावना है।
विज्ञापन

कमिश्नरी में मंगलवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे से बैठक शुरू होगी। इसमें इमरजेंसी में प्राइवेट अस्पताल आने वाले मरीजों के इलाज को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। अभी देखा जा रहा है कि ज्यादातर निजी अस्पताल इमरजेंसी में भी मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का भार ज्यादा बढ़ रहा है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की तादाद बढ़ने से वार्ड भर गए हैं। अब बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को दस दिन भर्ती होने के बाद डिस्चार्ज कर घर भेजना शुरू कर दिया गया है। कोरोना से होने वाली मौतों से भी जिले में गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा लगातार इन हालातों पर नजर बनाए रखे हुए हैं। वह अपने स्तर से लगातार जरूरी दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। अब वह मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों, एडी हेल्थ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी, निजी अस्पताल, लैबोरेट्री के डॉक्टरों के साथ बैठक कर कोरोना की रोकथाम पर मंथन करेंगे। निजी अस्पतालों को भी आगे आकर इस महामारी में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे। बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed