{"_id":"5e6fd4858ebc3ea4e62ce91e","slug":"corona-afraid-jhansi-news-jhs1625947189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेरों से जनता तंग, कैसे लड़ेंगे कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेरों से जनता तंग, कैसे लड़ेंगे कोरोना से जंग
विज्ञापन
बस स्टैंड से खुशीपुरा जाने वाले मार्ग पर लगा कचरे का ढेर।
झांसी। दुनियाभर में कोरोना से जंग लड़ने के लिए तमाम कवायदें की जा रही हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए सफाई को सबसे अहम माना जा रहा है। लेकिन महानगर में कोरोना से लोगों को बचाने के पहले इंतजाम ही नदारद हैं। आलम यह है पूरे महानगर में जगह-जगह सफाई व्यवस्था बदहाल है। तमाम स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। सोमवार को अमर उजाला टीम ने महानगर के तमाम जगहों पर सफाई व्यवस्था की पड़ताल की, तो चौंकाने वाले हालात मिले। लोगों ने भी नगर निगम की अनदेखी पर आक्रोश जताया।
------------
कहते हैं लोग
देश में कोरोना वायरस को लेकर दहशत है। इसके लिए स्वच्छता जरूरी है, लेकिन बस स्टैंड पर कूड़े का अंबार लगा रहता है। - गौरीशंकर सोनी
-----------
कोरोना से लोगों को बचाने के लिए सरकार पहल कर रही है, लेकिन कूड़े और सफाई को लेकर कुछ नहीं किया जा रहा है। - संतोष गुप्ता
------------
पूरे-पूरे दिन मार्ग के किनारे कूड़ा पड़ा रहता है। बदबू उठती रहती है। इससे बीमारियां फैलने का डर सता रहा है।- उमेश प्रजापति
----------
कोरोना से बचाव में स्वच्छता आवश्यक है, लेकिन महानगर में नगर निगम को इसे लेकर बिल्कुल भी चिंता नहीं है।- सुमित कुमार
-----------
पूरे देश में कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन महानगर में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इस पर ध्यान दिया जाए।- बृजेंद्र यादव
--------
कोरोना को दूर करने के लिए सरकार काम कर रही है। नगर निगम को भी इसे लेकर काम करना चाहिए।- संतोष कुमार
---------
पूरे-पूरे दिन कूडे़ के ढेर लगे रहते हैं। नालियों की सफाई नहीं की जाती। इसके चलते बीमारियां फैल सकती हैं।- लक्ष्मीनारायण झा
---------
नगर निगम स्वच्छता में अव्वल आने के दावे करता है। लेकिन कोरोना के खौफ के बाद भी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।- सुभाष शर्मा
----------
कोरोना वायरस से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं। लेकिन सफाई कार्यक्रमों पर पहल नहीं की जा रही है।- अरुण शर्मा
---------
कोरोना को लेकर नगर निगम को सफाई कार्य पर ध्यान देना चाहिए। कूड़ा और गंदगी दूर होगी, तो लोग भी स्वस्थ रहेंगे।- भगवानदास शर्मा