फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona afraid

कोरोना का खौफ, सरकारी चिकित्सालयों में ओपीडी 18 हजार के पार

Tue, 17 Mar 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
corona afraid
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की कतार।
झांसी। कोरोना वायरस की दहशत लोगों में इस कदर घर कर कई है कि वो जरा सी खांसी, जुकाम को सीधे इस भयावह बीमारी से जोड़ दे रहे हैं। इसी का परिणाम है कि सोमवार को जिले के सरकारी चिकित्सालयों की ओपीडी 18 हजार के भी पार पहुंच गई। इसमें जयपुर, दिल्ली, नोएडा, महाराष्ट्र से आए मरीज भी शामिल हैं।
विज्ञापन

देश भर में कोरोना वायरस के नए-नए मरीज मिलते जा रहे हैं। दिनों दिन इस बीमारी का दायरा बढ़ने की वजह से लोग भयभीत हैं। कोरोना वायरस होने पर मरीज को खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ आदि होने लगती है। ऐसे में वायरल पीड़ित लोग खुद को कोरोना वायरस से संक्रमित समझकर सीधे डॉक्टर के पास जांच कराने पहुंच जा रहे हैं। जनपद के जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ पोस्टों को मिलाकर सोमवार को ओपीडी में औसतन 14 हजार लोग पहुंचे थे। मगर 16 मार्च को लगभग 18 हजार लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसमें जिला अस्पताल की दोनों फिजीशियन ओपीडी में 600, मेडिकल कॉलेज में 800, स्वास्थ्य केंद्रों में 4000, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 11000 लोग (सभी तरह के मरीज) पहुंचे।
विज्ञापन

ये है स्थिति
- एक जिला अस्पताल
- एक मेडिकल कॉलेज
- 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
- 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
- 13 स्वास्थ्य केंद्र
वर्जन..
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी डेढ़ गुनी रही। सामान्यता 200 मरीज आते थे लेकिन सोमवार को 300 आए। इसमें सर्वाधिक खांसी, जुकाम, बुखार वाले मरीज थे। कई लोग कोरोना की जांच का दबाव बना रहे थे। उन्हें समझाया कि यह वायरल है। डरने की कोई बात नहीं है। - डॉ. डीएस गुप्ता, फिजीशियन, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed