फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cooperative society office opened two hours after sealing

Jhansi News: सील करने के दो घंटे बाद खोल दिया सहकारी समिति का कार्यालय

Fri, 27 Sep 2024 08:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
Cooperative society office opened two hours after sealing
26gar_3_26092024_316
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। बृहस्पतिवार को मारकुआं साधन सहकारी समिति के कार्यालय को पहले सील कर दिया गया, लेकिन दो घंटे बाद ही कार्यालय खोल दिया गया। इसके बाद आनन-फानन में सेवानिवृत्त सचिव को समिति का चार्ज सौंप दिया गया। यह घटनाक्रम क्षेत्र में चर्चाओं में बना हुआ है। बृहस्पतिवार सहायक आयुक्त सहकारिता ने मारकुआं साधन सहकारी समिति के कार्यालय को पहले सील कर दिया। लेकिन, इसके दो घंटे बाद ही नायब तहसीलदार गरौठा की उपस्थिति में समिति का का ताला खुलवाकर चार्ज सेवानिवृत्त सचिव महेंद्र प्रताप सिंह को सौंप दिया गया। बता दें कि महेंद्र प्रताप सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद इंचार्ज सचिव राजेश कुमार को बनाया गया था। वह अस्वस्थ होने की वजह से पांच दिनों से मेडिकल अवकाश पर चल रहे हैं।

इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद ग्राम पुछी निवासी मारकुआं समिति के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता सहित गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि सेवानिवृत्त सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले विचाराधीन हैं। समिति पर 4.63 करोड़ रुपये की बकायेदारी भी है। इसके बाद भी सहकारिता विभाग के अधिकारी उसका खुला सहयोग कर रहे हैं। आरोप है कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी 82 हजार की डीएपी यूरिया खाद्य सेवानिवृत्त सचिव द्वारा बेच दी गई। इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, राजेश सिंह ने बताया कि सहकारिता विभाग को सात बार पत्र भेजने के बाद भी पूर्व सचिव द्वारा समिति का पूरा चार्ज नहीं दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, इस बारे में एआर कॉपरेटिव उदय शंकर ने बताया कि महेंद्र प्रताप सिंह को हाईकोर्ट के आदेश पर मारकुआं साधन सहकारी समिति का चार्ज सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed