फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   controversy in kalrav

कलरव में हुआ विवाद, छात्रों ने तोड़ीं कुर्सियां

Mon, 14 Oct 2019 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
controversy in kalrav
controversy in kalrav
कलरव में हुआ विवाद, छात्रों ने तोड़ीं कुर्सियां
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव कलरव के समापन कार्यक्रम में सुरक्षा गार्ड से छात्रों का विवाद हो गया। आक्रोशित छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्र कुर्सियां पटकने लगे, इससे काफी कुर्सियां टूट गईं। हंगामे की वजह से अंतिम चरण का कार्यक्रम रोकना पड़ा।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय कलरव का शनिवार को देर शाम समारोह पंडाल में समापन कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कुछ छात्र शोरशराबा करने लगे। सुरक्षा गार्डों ने उन्हें टोका तो वे उलझ गए। बताया गया कि सुरक्षा गार्ड ने एक छात्र को धक्का दे दिया, इससे छात्र आक्रोशित हो गए। उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। कुछ छात्रों ने कुर्सियां उठाकर पटकनी शुरू कर दीं। इस वजह से कई कुर्सियां भी टूट गईं। अचानक हुई इस घटना की वजह से समारोह पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। स्टेज पर शिक्षकों की ओर से ग्रुप सांग गाया जा रहा था। हंगामे के बाद कार्यक्रम तत्काल रोक दिया गया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों से बातचीत कर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन छात्र कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए। बीयू अधिकारियों ने जब सख्ती की, तब जाकर छात्र शांत हुए।
विज्ञापन

इस मामले पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. देवेश निगम का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ बाहरी छात्र भी आ गए थे। बैठने के लिए कुर्सी न मिलने पर उन्होंने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed