फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   contractor murder: police goes to haryana in search of accused priyanka

ठेकेदार हत्याकांड: प्रियंका के फोन पर हरियाणा पहुंची पुलिस

Thu, 22 Aug 2019 10:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
contractor murder: police goes to haryana in search of accused  priyanka
ठेकेदार हत्याकांड: प्रियंका के फोन पर हरियाणा पहुंची पुलिस
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली स्थित पीतांबरा इन्क्लेव में ठेकेदार की हत्या के मामले में फरार दो मुख्य आरोपियों को दबोचने के लिए टीम ने राजस्थान के बाद अब हरियाणा में डेरा डाल लिया है। एक फोन कॉॅल से मिली जानकारी के बाद पुलिस दबिश देने में जुट गई है। पुलिस ने वहां के कई रिश्तेदारों से पूछताछ की, इसमें पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं।

बीते शनिवार को थाना कोतवाली के नई बस्ती गोड़ुआ निवासी ठेकेदार बलवीर प्रजापति (53) की हत्याकांड में फरार दो मुख्य आरोपी दिनेश सिंह परिहार व हरियाणा की फरीदाबाद निवासी प्रियंका को दबोचने के लिए पुलिस टीमों ने राजस्थान के बाद अब हरियाणा में डेरा जमा लिया है। मंगलवार तक पुलिस की टीम राजस्थान में दबिश दे रही थी, तभी महिला आरोपी ने झांसी में रहने वाले एक परिचित के यहां फोन कर जानकारी ली। सर्विलांस पर नंबर लगे होने के कारण पुलिस हरकत में आ गई। जिस नंबर पर कॉल लगाया था, पुलिस ने वहां पहुंचकर जानकारी ली, इसमें पुलिस को महिला के हरियाणा मेें मौजूद होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस तुरंत हरियाणा पहुंची। बताया है कि महिला आरोपी हरियाणा की रहने वाली है। इस मामले में पुलिस ने रिश्तेदारों से भी जानकारी ली। जहां कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस ने कई संभावित स्थानों पर दबिश देना भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed