{"_id":"660347479234d4a1a70b9494","slug":"contractor-dies-son-injured-in-collision-between-two-bikes-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-286842-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फंदे पर झूला ऑटो चालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फंदे पर झूला ऑटो चालक, मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बबीना थाना इलाके में एक ऑटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरेलू कलह के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
बबीना की पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले हरी सिंह यादव (45) ऑटो चलाते थेे। भाई कर्ण सिंह यादव ने बताया कि हरी सिंह शराब पीने के आदी थे, जिसके चलते उनके घर में आए दिन विवाद होता था। इसी बीच पांच दिन पहले उनकी पत्नी रानी अपने 20 साल के बेटे रविराज को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से हरी सिंह घर पर अकेले थे। रविवार को बेटे ने उन्हें फोन लगाया, जो रिसीव नहीं हुआ। इस पर बेटे रविराज ने अपने दोस्त को घर पर भेजा। हरी सिंह कमरे के भीतर फंदे पर लटके हुए थे। दोस्त ने इसकी जानकारी पड़ोसियों और पास में रहने वाले दादी को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि मृतक की एक बेटी और एक बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है।