{"_id":"66a5e945d12cc027650a4697","slug":"contract-killer-and-his-accomplice-arrested-in-police-encounter-in-jhansi-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi Encounter: पुलिस मुठभेड़ में सुपारी किलर और साथी हुआ गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi Encounter: पुलिस मुठभेड़ में सुपारी किलर और साथी हुआ गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
Sun, 28 Jul 2024 12:17 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:17 PM IST
सार
झांसी पुलिस ने रविवार को एक सुपारी किलर को मुठभेड़ में घायल कर दिया। साथ ही उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले गोली मारकर एक प्रॉपर्टी डीलर को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
सुपारी किलर घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में सुपारी किलर पांव में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी गिरफ्तार कर लिया गया। सुपारी किलर ने कुछ दिन पहले गोली मारकर एक प्रॉपर्टी डीलर को घायल कर दिया था। उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार तड़के रक्सा हाईवे के कब्रिस्तान के पास बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने इनके कब्जे से तमंचा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। 21 जुलाई की रात मिशन कंपाउंड निवासी रामजी यादव घर के बाहर खड़े थे। तभी अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हे जान से मारने की नियत से गोली मार दी थी।
विज्ञापन
स्वाट और सीपरी थाना पुलिस को तड़के बदमाशों के ग्वालियर रक्सा हाईवे के नीचे बने कब्रिस्तान के पास मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस के पहुंचने पर बदमाशों ने तमंचे से फायर झोंक दिए। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक पूछताछ में उसने अपना नाम बलदेव कुशवाहा उर्फ विक्की निवासी करेरा शिवपुरी बताया जबकि दूसरे बदमाश सचिन रावत ने पुलिस टीम के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से तमंचा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की थी। पुलिस के मुताबिक विक्की सुपारी लेकर हत्या करता है। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।