{"_id":"5d31f2328ebc3e6ca435e279","slug":"container-catches-fire-on-highway-jhansi-news-jhs143912343","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राजमार्ग पर चलते कंटेनर में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राजमार्ग पर चलते कंटेनर में लगी आग, मचा हड़कंप
Sat, 20 Jul 2019 03:32 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 03:32 AM IST
विज्ञापन
कंटेनर में लगी आग
- फोटो : Social Media (File Photo)
थाना रक्सा क्षेत्र स्थित डेली गांव के पास शुक्रवार तड़के सड़क चलते कंटेनर में अचानक आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। चालक ने किसी तरह जान बचाकर दमकल विभाग को सूचना दी। आग इतनी तेज थी कि दमकल की चार गाड़ियों को काबू पाना पड़ा। कंटेनर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को सामान से भरा कंटेनर कानपुर की तरफ से कलकत्ता जाने के लिए निकला। थाना रक्सा स्थित डेली गांव के पास ही कंटेनर में आग लग गई। चालक को आग लगने का एहसास हुआ तो गाड़ी रोक दी। चालक ने देखा कि अंदर से धुआं उठकर तेजी से बाहर आ रहा है। इसी बीच चालक ने तुरंत दमकल कर्मियों को सूचना दी, लेकिन जब तक कंटेनर से तेजी के साथ निकला धुआं आग में तब्दील हो चुका था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक-एक कर गाड़ियां बुलाकर आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक कंटेनर में रखा सामान जलकर राख हो गया चुका था। बताया गया है कि कंटेनर में बच्चों के खेलने का सामान, स्टेशनरी व अन्य सामान रखा था। इस घटना के मद्देनजर एक तरफ का यातायात रोक दिया गया था। सूचना पाकर रक्सा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन