फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   consumers protest at Nandnpura power station

नंदनपुरा सब स्टेशन पर उपभोक्ताओं का हंगामा

Thu, 17 Sep 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
झांसी। विद्युत अवर अभियंताओं द्वारा 4800 ग्रेड- पे की मांग को लेकर चल रहे वर्क टू रूल (सुबह पांच से शाम पांच बजे तक काम) आंदोलन के चलते स्थितियां बिगड़नी शुरू हो गई हैं। बुधवार को बिजली न आने के कारण आवास विकास व ब्रह्मनगर फीडर से जुड़े क्षेत्र के लोगों ने नंदनपुरा सब स्टेशन पर हंगामा किया। इसी तरह हंसारी से बबीना जाने वाली लाइन में फॉल्ट आने के कारण बबीना क्षेत्र की आपूर्ति चार घंटे से अधिक समय तक बंद रही। मोंठ में पांच एमवीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से कई क्षेत्रों का करंट गुल रहा। थापक बाग का भी फुंका ट्रांसफार्मर 45 घंटे बाद बदला जा सका। 
विज्ञापन



बुधवार को अपराह्न एक बजे से नंदनपुरा सब स्टेशन पर पुराने की जगह नए पैनल लगाने का काम शुरू कराया गया। शाम पांच बजे टेस्टिंग टीम के अवर अभियंता काम पूरा कर चले गए। मगर आपूर्ति चालू करने पर आवास विकास व नंदनपुरा फीडर की आपूर्ति चालू करते ही ट्रिप कर बंद होने लगी। कई बार ऐसा होने पर दोनों फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई। जांच में पता लगा कि पैनल बदलने के दौरान लगाई गई रिले सेट न होने के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। इसी बीच नंदनपुरा फीडर से जुड़े खाती बाबा में चार खंभों से बिजली के तार भी टूटकर गिर पड़े। इधर, जब रात नौ बजे तक लाइट नहीं आई तो संबंधित क्षेत्र के लोग नंदनपुरा बिजली घर पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इधर, जानकारी जब उच्च अधिकारियों को हुई तो उन्होंने अवर अभियंताओं को फोन लगाए, मगर उन्होंने काम करने से इंकार कर दिया। रात साढ़े दस बजे आपूर्ति को सामान्य बना लिया गया।
विज्ञापन

इधर, बुधवार की शाम हंसारी से बबीना जाने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। सूचना पर संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता ने फाल्ट तलाशने से मना कर दिया। इस कारण रात दस बजे तक बबीना में अंधेरा छाया रहा। वहीं, मोंठ सब स्टेशन पर शाम 7.30 बजे पांच एमवीए ट्रांसफार्मर का एक फ्यूज उड़ गया। इससे देर रात तक संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, चौदह सितंबर की रात नौ बजे बाहर दतिया गेट फिल्टर रोड पर रामप्रकाश अग्रवाल के फार्म के  सामने थापक बाग पर रखा 250 केवी ट्रांसफार्मर तेल चोरी होने के कारण फुुंक गया था। पंद्रह सितंबर को अवर अभियंता सुनील कुमार ने कार्य के दौरान तेल चोरी होने का पहले कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया, तत्पश्चात खराब ट्रांसफार्मर को मरम्मत के लिए भेज दिया। इस कार्य में पांच बजने के कारण ट्रांसफार्मर बदलने का काम नहीं हो सका। उसी रात लाइट न आने से गुस्साएं स्थानीय लोगों ने सूती मिल सब स्टेशन पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सब स्टेशन कर्मचारियों की सूचना पर सामने हवाई अड्डे पर तैनात आर्मी के जवान व पुलिस मौके पर पहुंच गई व लोगों को हटाकर स्थिति को सामान्य बनाया। बुधवार की शाम ट्रांसफार्मर बदलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed