फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   construction started in out of nagar nigam border

नगर निगम की सीमा के बाहर शुरू होंगे निर्माण कार्य

Thu, 30 Apr 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
construction started in out of nagar nigam border
construction started in out of nagar nigam border
झांसी। लॉकडाउन होते ही शहर व आस-पास के निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब मजदूरों को काम देने व निर्माणों को पूरा करने के लिए शासन द्वारा तीन मई को दिशा निर्देश को जारी किये जाने की संभावनाएं जताई जा रही है। जिसके तहत शुरुआत में नगर निगम की सीमा के बाहर ही निर्माण कार्यों को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में कई जगहों पर सड़कों का निर्माण कार्य की अनुमति को प्रदान किया गया था। जिसके तहत कई निर्माणों का टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था। लेकिन देश भर में फैले कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन कर दिया गया था। जिससे निर्माण कार्यों पर विराम लग गया था। लेकिन अब मजदूरों को कार्य देने व निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शासन द्वारा नगर निगम की परिधि के बाहर के निर्माण कार्यों को शुरू करने की गाइडलाइन को तैयार किया जा रहा है। जिसके तहत नगर निगम की परिधि के बाहर निर्माण कार्यों को जारी किया जा सके।
विज्ञापन

इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि लॉकडाउन के कारण निर्माण कार्यों पर विराम लगा दिया गया था। शासन के निर्देशानुसार गाइडलाइन मिलते ही प्रशासन की अनुमति के पश्चात ही रूप रेखा को तैयार का निर्माण कार्यों को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed