{"_id":"67be1e396e2bc0293b0865da","slug":"construction-of-temple-is-going-on-in-tehrauli-it-will-cost-rs-80-lakh-jhansi-news-c-324-1-teh1001-100540-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: टहरौली में हो रहा मंदिर का निर्माण, आएगा 80 लाख रुपये खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: टहरौली में हो रहा मंदिर का निर्माण, आएगा 80 लाख रुपये खर्च
विज्ञापन
- प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने से भक्तों में हर्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
टहरौली। तहसील क्षेत्र में प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें लगभग 80 लाख रुपये खर्च होगा। यह खर्च जन सहयोग से किया जाएगा। कस्बा के चंदवारी रोड पर स्थित सिद्धनाथ आश्रम में सिद्धनाथ भगवान अभी प्राचीन काल में प्राकृतिक रूप से निर्मित पत्थरों की गुफा में विराजमान हैं। इसके ऊपर ईंट व चूने का मठ बना हुआ है, जो करीब तीन वर्ष पहले आकाशीय बिजली गिरने की चलते क्षतिग्रस्त हो गया था, तभी से श्रद्धालु मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए प्रयासरत थे।
पीठाधीश्वर महंत सुखदेव दास त्यागी ने बताया कि आश्रम परिसर में वह मंदिरों का निर्माण कराकर नवग्रह व शारदा मां की स्थापना सहित कई विकास कार्य करवा चुके हैं लेकिन सिद्धनाथ भगवान के दर्शनों को आने वाले भक्तों के मन में मंदिर को लेकर निराशा उत्पन्न हो रही थी। उन्होंने बताया कि पहाड़ के शिखर पर स्थित मंदिर को 3500 वर्ग फुट एरिया में कराया जा रहा है। भाजपा मंडल महामंत्री रविंद्र कुमार सोनी, ओमी यादव, संतोष गोस्वामी ने बताया कि इसमें करीब 80 लाख का खर्च आएगा।